ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दफ्तर में ईसाई पद्धति से पूजा की है. इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह पहली बार है, जब सार्वजनिक तौर पर ट्रंप को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पूजा करते हुए देखा गया है. ट्रंप ने यह पूजा राष्ट्र की रक्षा हेतु की है. व्हाइट हाउस में ट्रंप के (searching for divine power) सहायक डेन स्केविनो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गॉड ब्लेस द अमेरिका.
searching for divine power – अमेरिकी मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पूजा-प्रार्थना के लिए ओवल ऑफिस में अमेरिका के सभी पादरियों को आमंत्रित किया था. इसके बाद ट्रंप खुद ओवल ऑफिस की अपनी सीट पर बैठे. इसके बाद प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की गई.
अमेरिकी की रक्षा की दुआ मांगी
ट्रंप के प्रार्थना के दौरान एक पादरी बोल रहे थे. पादरी ने इस दौरान कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उन पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमारे सैनिकों और हमारी सशस्त्र सेनाओं में सेवारत सभी पुरुषों और महिलाओं पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें. हे पिता, हम प्रार्थना करते हैं कि आप हमारे राष्ट्रपति को वह शक्ति प्रदान करते रहें जिसकी उन्हें हमारे राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए आवश्यकता है.


