बलरामपुर : बलरामपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में एसडीएम और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों (sensation in Chhattisgarh) की पहचान कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मनजीत कुमार यादव और सुदीप यादव के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें – नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब
बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया ” रविवार रात कुसुमी थाना में सूचना मिली कि तीन व्यक्तियों को कुसुमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें एक की मौत हो चुकी है. इसी मामले में कुसुमी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कुसुमी एसडीएम करुण डहरिया, विक्की ऊर्फ अजय प्रताप सिंह, मनजीत यादव और सुदीप यादव हंसपुर जंगल में अवैध बॉक्साइट खनन के संदर्भ में कार्रवाई करने गए थे. इसी मामले में तीनों व्यक्तियों पर अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए उनके साथ गंभीर मारपीट की गई. इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसी दौरान एक की मौत हो गई.”
एसडीएम गिरफ्तार, जांच जारी
एसपी ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में एफआईआर की गई. चारों आरोपी कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, विक्की सिंह (sensation in Chhattisgarh) उर्फ अजय प्रताप सिंह, मनजीत कुमार यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार किया गया. मामले में जांच जारी है.


