धनबादः जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद में कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से (bloody game over coal transportation) पत्थरबाजी शुरू हो गई और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोंदूडीह कोलियरी की ओर जा रहे एमपीएल के हाइवा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया. घायल विजय वर्णवाल भूली ओपी क्षेत्र के निवासी हैं और सब्जी बेचने का काम करता है. हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने नीमधौड़ा के पास कोयला ढोने वाली गाड़ियों का परिचालन बाधित कर दिया, जिससे देर रात तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप रही.
इसे भी पढ़ें – CBSE स्कूलों में अब गूंजेगी मातृभाषा! जनजातीय भाषाओं को कोर्स में शामिल करने की बड़ी तैयारी
इसके बाद मंगलवार की रात करीब 10 बजे दो स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग जबरन कोयला ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनका स्थानीय ग्रामीणों से विवाद हो गया. पहले कहासुनी हुई और फिर मामला बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाजी तक पहुंच गया. इसी दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई.
bloody game over coal transportation – वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो चुके थे.


