Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नालों एवं नालियों की सफाई में किया घोटाला : भाजपा

    दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नालों एवं नालियों की सफाई में किया घोटाला : भाजपा

    July 10, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Scam In Drains Cleaning
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कल देर रात्रि भाजपा के सभी पार्षदों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की और उन्हें रविवार सुबह से सड़कों पर उतर कर जलजमाव एवं सफाई की कमी से त्रस्त दिल्ली वालों के लिये काम करने का निर्देश दिया जिसके बाद आज (Scam In Drains Cleaning) सुबह भाजपा के सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में जलभराव की निकासी एवं सफाई सुनिश्चित करने में जुट गये। श्री सचदेवा ने भाजपा पार्षदों को एक विशेष निर्देश दिया कि भारी बरसात को देखते हुये वह अपने वार्ड में अकेले रहने वाले बुजुर्गों एवं पटरी पर रहने वाले बच्चों को आवश्यक दूध, फल आदि उपलब्ध करवाने में सहयोग करें।

    इसे भी पढ़ें – झूठ फैला रही है भाजपा, सिसोदिया को बदनाम करना चाहती है : आतिशी

    सचदेवा ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल जवाब दें कि गत वर्ष तक वह कहते थे कि भाजपा शासित नगर निगम काम नहीं करता इसलिये जलजमाव होता है, पर इस वर्ष तो दिल्ली में केजरीवाल की सरकार और केजरीवाल का पार्षद है तो फिर जलजमाव क्यों हो रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल सरकार एवं पार्षदों दोनों ने दिल्ली में नालों एवं नालियों की सफाई में घोटाला किया है जिसके विरोध में सोमवार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे आम आदमी पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – AAP स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं, दिल्ली सरकार उठा रही वेतन का खर्च : भाजपा

     Scam In Drains Cleaning – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आज सांसद रमेश बिधूड़ी, स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह के साथ श्रीनिवासपुरी वार्ड गये जहां कल दोपहर बारिश के दौरान दिल्ली सरकार के एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन मोटरसाइकिल एवं दो रिक्शा दब कर क्षतिग्रस्त हो गये। श्री सचदेवा ने कहा है कि यह स्तब्ध करता है कि शिक्षा मंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र में मात्र 4 माह पूर्व बने इस स्कूल की दीवार पहली ही बारिश में ढह गई, जो इस स्कूल के निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला

    पुलिस को देखते ही आरोपी ने खुद पर किए जानलेवा वार, मच गई अफरा-तफरी

    गुजरात में AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने BJP को दी चेतावनी

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.