Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    • Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान
    • Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
    • Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
    • लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर
    • योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Sawai Madhopur Murder: उधारी के ₹7 लाख मांगने पर युवक की जिंदा जलाकर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; राजस्थान में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

    Sawai Madhopur Murder: उधारी के ₹7 लाख मांगने पर युवक की जिंदा जलाकर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; राजस्थान में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

    March 25, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम धनौली गांव में हुई.

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के टेक की झोंपड़ी निवासी 28 वर्षीय लोकेश मीणा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लोकेश गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे तत्काल सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

    चार लोगों पर उसे जिंदा जलाने के आरोप

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोकेश ने अपनी मौत से पहले दिए गए बयान में चार लोगों पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, युवक ने बयान में बताया कि वह धनौली गांव में एक शख्स को सात लाख रुपये उधार दे चुका था. लंबे समय से पैसे वापस नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते वह सोमवार शाम को अपने रुपये लेने उनके घर पहुंचा था.

    आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले बैठा. युवक के अनुसार, पिता, भाई और परिवार की महिलाओं ने मिलकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे लोकेश किसी तरह बचाया गया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी.

    पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. फिलहाल मृतक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद का मुख्य कारण उधार के पैसे थे, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जयपुर में अब ‘कश्मीर’ जैसा मजा! मानसागर झील में शुरू हुई ‘शिकारा राइड’; हाथी की सवारी के साथ शाही अंदाज में घूमें गुलाबी शहर, देखें पूरी डिटेल

    Rajasthan Love Marriage Murder: राजस्थान में 5 साल की शादी के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार; ‘जिद’ बनी मौत का कारण

    कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ‘खूनी’ हादसा! 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत

    जयपुर में ‘नकली किन्नरों’ का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल

    हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम

    चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.