कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी में आयोजित 13वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में रविवार को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा की गई आरएसएस और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे की प्रशंसा पर खुलकर विचार रखा. साथ ही सतना के रामपुर बघेलान में (blunt on post) भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ बदतमीजी और धमकी देने के कथित वीडियो मामले पर वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, कानून सबके लिए बराबर है. कानून से कोई भी ऊपर नहीं है. यदि कोई भी कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है.
इस दौरान मीडिया ने सांसद विष्णु दत्त शर्मा से सतना के बीजेपी नेता अशोक सिंह द्वारा महिला से कथित अभद्रता सहित कटनी में नगर निगम कमिश्नर और कर्मचारियों के साथ भाजपा सदस्य द्वारा की गई बदसलूकी के मामले पर सवाल पूछा. इसका जवाब देते हुए खजुराहो सांसद शर्मा ने कहा,”देश समाज कानून से चलता है और कानून सब पर लागू होता है. चाहे कोई हो. इस प्रकार की चीजें भारतीय जनता पार्टी न कभी स्वीकार करती है और न कभी स्वीकार करेगी.”
blunt on post – कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक्स पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा कर आरएसएस और बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे की प्रशंसा की थी. जिसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई थी. इस पर अब विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि “दिग्विजय सिंह देर से ही सही, लेकिन सही बात पर पहुंचे हैं.” उन्होंने कहा कि “दिग्विजय सिंह वर्ष भर नकारात्मक राजनीति करते रहे और उन्हें आरएसएस से एलर्जी रही है, लेकिन आज उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि संघ का एक साधारण कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बना यह संगठन की ताकत है.”
