भिण्ड : भाजपा के के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण (Satisfaction) के रास्ते पर चल रही है। जो लोग कॉमन सिविल कोड का विरोध कर रहे हैं, वे इस बात का जवाब दें कि यदि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग कानून हों तो क्या घर चल सकता है? हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश है। जब देश का भला होगा तो सबका भला होगा, उससे देश आगे बढ़ेगा। इसीलिए हमने तय किया कि तुष्टिकरण, वोटबैंक के रास्ते पर नहीं चलेंगे।
इसे भी पढ़ें – नदी में ट्रक गिरने से पाँच लोगों की मौत, दस घायल
भाजपा महासचिव चुघ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान भिण्ड जिले के मेहगांव में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य व सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया चुघ ने कहा कि हमारा रास्ता योजनाओं के सौ फीसदी क्रियान्वयन के साथ संतुष्टि देने का है। कांग्रेस की नीति रही है कि पहले किसानों को संकट में डालो, फिर का कर्ज का लालच देकर, झूठ बोलकर उनके वोट लो। कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान किया था लेकिन उस पर अमल नहीं किया।
इसे भी पढ़ें – उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन : प्रधानमंत्री
Satisfaction – मोदी सरकार ने करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से राशि पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों की सरकार है जो विकास के लिए काम कर रही है। नौ वर्षों में मोदी सरकार गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाई है। कोरोना संकट के समय से मोदी सरकार देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है।मोदी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाया है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की को देख रहा है।