ChatGPT और Gemini को टक्कर देने के लिए Sarvam AI ने देसी एआई टूल Sarvam Edge मॉडल को पेश किया है. इस एआई टूल की खास बात ये है कि इसे चलाने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी, इसका मतलब ये है आप फोन में इस टूल को बिना इंटरनेट के भी एक्सेस कर पाएंगे. इस मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है कि ये मॉडल स्पीड, प्राइवेसी और रिलायबिलिटी पर फोकस करता है, साथ ही यह मुख्य भारतीय भाषाओं में भी सपोर्ट देता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वम एज एक ऐसा एआई टूल है जो डेली के AI टास्क को हैंडल करने में सक्षम है. इन टास्क में ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे काम शामिल हैं. यह मॉडल कई भारतीय भाषाओं के लिए मजबूत सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है और यह ऑटोमैटिकली पहचान सकता है कि व्यक्ति कौन सी भाषा बोल रहा है?
इसे भी पढ़ें – X Down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ अचानक हुआ ठप, यूजर्स परेशान
Sarvam Edge – इस वजह से, यूजर्स हर बार टूल के साथ इंटरैक्ट करते समय कोई भाषा चुनने के बजाय बस नैचुरली बोल सकते हैं. इसकी टेक्स्ट-टू-स्पीच कैपेबिलिटी भी उसी भाषा सेट पर काम करती है जो इसे वॉयस असिस्टेंट के लिए यूजफुल बनाती है.
सर्वम एज का ट्रांसलेशन सिस्टम इंग्लिश समेत 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है. AI मॉडल 100 से ज्यादा भाषाओं के कॉम्बिनेशन में टू-वे ट्रांसलेशन को ऐनेबल करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऑफलाइन काम करता है, जो उन जगहों पर खास तौर पर मददगार हो सकता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर या अनस्टेबल है. डेटा डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है, इसलिए यूजर की जानकारी को क्लाउड पर भेजने की जरूरत नहीं होती, जिससे प्राइवेसी बेहतर होती है.


