पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुकलर की बेटी सारा तेंदुलकर काफी खूबसूरत और फिट हैं. सारा अपनी फिटनेस से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं. सारा इसके लिए काफी मेहनत भी करती हैं. वो अपने वर्कआउट से लेकर अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं. अक्सर सारा अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स और कई (Pilates to stay fit) हेल्दी चीजें शेयर करती रहती हैं. सारा के फिटनेस रूटीन में एक एक्सरसाइज काफी इंपोर्टेंट है, जो है पिलेट्स.

Pilates to stay fit – सारा कई बार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिलेट्स करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं. बता दें कि, सारा ने तो हाल ही में मुंबई के बांद्रा में पिलेट्स अकादमी भी ओपन की है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सारा की फेवरेट एक्सरसाइज पिलेट्स करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है.

क्या होती है पिलेट्स?

पिलेट्स एक फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिसे 20वीं सदी में जोसेफ पिलेट्स नाम के एक जर्मन ट्रेनर ने शुरु किया था. इसे करने से स्टेबिलिटी, कॉर्डिनेशन और स्ट्रेंथ बेहतर होता है. रिसर्च में बताया गया है कि, पिलेट्स सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि, साइकोलॉजिकल और इमोशनली भी कई फायदे देती है. चलिए जानते हैं पिलेट्स के 5 जबरदस्त फायदों के बारे में.

कोर स्ट्रेंथ बढ़ाए

हेल्थलाइन के मुताबिक, पिलेट्स कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने में काफी हेल्पफुल है. जब कोर मजबूत होगा तब शरीर का बैलेंस भी बना रहेगा. पिलेट्स कोर की पावर और फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पीछ और कूल्हे के दर्द

पोस्चर सही करे

पिलेट्स शरीर के पोस्चर को ठीक करने के लिए भी मददगार है. इसे करने के दौरान स्ट्रेचिंग, लेंथनिंग और स्ट्रेथनिंग की जाती है, जिससे स्पाइन मसल्स मजबूत होता है. इसके अलावा पिलेट्स करने से पूरी बॉडी मसल्स मजबूत होती हैं.

   

Share.
Exit mobile version