संजू सैमसन की धमाकेदार नाबाद 97 रनों की पारी ने न सिर्फ टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाया, बल्कि क्रिकेट जगत में गौतम गंभीर की एक पुरानी भविष्यवाणी को भी (sanju samsons 97 runs) सच साबित करते दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सैमसन ने 50 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से यह कमाल किया, जो भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह रही.
इसे भी पढ़ें – IND vs ZIM: क्या टीम इंडिया को मिलेगा किस्मत का साथ? 1800 किलोमीटर दूर 4 घंटे में होगा फैसला
साल 2020 में, जब सैमसन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे और एक मैच में शानदार पारी खेली थी, तब गौतम गंभीर ने कहा था कि संजू सैमसन न सिर्फ भारत के बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज भी हैं. गंभीर ने कहा था, ‘संजू सैमसन भारत के सबसे अच्छे युवा बल्लेबाज हैं, और अगर वह भारत के लिए नहीं खेल पाए तो यह संजू का नहीं, बल्कि भारत का नुकसान होगा.’
इसे भी पढ़ें – शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग
sanju samsons 97 runs – यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि सैमसन को लगातार मौके नहीं मिल रहे थे और कई बार टीम से बाहर भी रहते थे. लेकिन गंभीर ने उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा जताया था. आज स्थिति दिलचस्प है, गौतम गंभीर खुद टीम इंडिया के हेड कोच हैं और सैमसन ने ठीक उसी तरह प्रदर्शन किया, जैसा गंभीर ने सालों पहले कहा था. मैच के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा जानते थे कि संजू बड़े मौके पर चमकेंगे. उन्होंने कहा, ‘वो वर्ल्ड क्लास प्लेयर है.


