राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) का हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए. इसके साथ ही एक्टर सलमान खान समेत (Sanjay Raut on RSS) कई मुस्लिम हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, जो शनिवार को कार्यक्रम में शामिल भी हुए. अब इसको लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने संघ और बीजेपी दोनों पर ही निशाना साधा है.
संजय राउत ने कार्यक्रम में सलमान खान के शामिल होने को लेकर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने प्रचार में केवल चुनिंदा मुस्लिम चेहरों को ही आगे क्यों रख रहा है. संजय राउत ने कहा कि क्या RSS का मुस्लिम समाज से संवाद सिर्फ सलमान खान जैसे चर्चित नामों तक ही सीमित है?
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र मर्डर मिस्ट्री : सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट
इसी कड़ी में संजय राउत ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS से जुड़ी विचारधारा की सरकार है, तो अगर किसी को निमंत्रण मिलता है, तो सामाजिक दबाव में उसे स्वीकार करना पड़ता है. इसके साथ ही उसको कार्यक्रम के शामिल भी होना पड़ता है.
Sanjay Raut on RSS – वहीं दूसरी तरफ मुंबई में कोई बांग्लादेशी नहीं रहने देंगे जैसे बयानों को लेकर भी सियासत गरम है. संजय राउत ने कहा कि Bjp वाले क्या बोल रहे कि मुम्बई में बांग्लादेशी नही रहने देंगे? इसकी शुरुआत तो बालासाहेब ने किया था. लेकिन, बांग्लादेश में हज़ारों हिंदुओं को सड़क पर मारा जा रहा है. उनके घर जलाए जा रहे है. लेकिन, pm मोदी क्यों चुप है? वो कुछ क्यो नही बोलते?


