मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अभिनव पहल ‘संपदा 2.0 को शनिवार नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सुशासन और पारदर्शिता की दिशा (SKOCH Gold Award) में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि है. इस उपलब्धि के लिये सीएम यादव ने संपदा 2.0 से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है.
SKOCH Gold Award – वहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ‘संपदा 2.0 ने सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए हैं. यह सम्मान सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में हो रहे निरंतर नवाचारी प्रयासों का प्रमाण है.
जनसेवा का सशक्त माध्यम
जगदीश देवड़ा ने कहा कि तकनीक को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया गया है. भविष्य में इस पहल को और व्यापक बनाकर लोगों तक अधिक सेवाएं पहुंचाई जाएंगी. यह पुरस्कार राज्य सरकार की पारदर्शिता, सुशासन एवं तकनीकी नवाचार की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया.
इन लोगों को किया गया सम्मानित
राजधानी नई दिल्ली में एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रोफेसर महेंद्र एस देव चेयरमैन, प्रधानमंत्री इकोनॉमिक एडवाइजरी कॉउंसिल एवं प्रोफेसर आर. कविता राव, संचालक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी तथा स्कॉच ग्रुप द्वारा ‘संपदा 2.0 के क्रियान्वयन के लिए महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, वाणिज्यिक कर विभाग मध्यप्रदेश शासन को राष्ट्रीय स्कॉच स्वर्ण पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया. परियोजना प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया.

