बॉलीवुड में कई हीरो आए और गए, लेकिन सलमान का जलवा ही अलग है. आज यानी 27 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान 60 साल के हो गए हैं. बॉलीवुड में ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान खान सिनेमा के पर्दे पर सुल्तान तो हैं ही साथ ही कमाई के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है. अक्सर (business king) फैंस को लगता है कि उनके चहेते सितारे की कमाई केवल फिल्मों या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से होती है, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा बड़ी है. सलमान खान ने पिछले तीन दशकों में खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है. फोर्ब्स इंडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

आमतौर पर अभिनेता एक फिल्म के लिए फिक्स फीस लेते हैं, लेकिन सलमान खान का तरीका थोड़ा अलग है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे अपनी हर फिल्म प्रोजेक्ट के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये तक की फीस वसूलते हैं. हालांकि, उनकी असली कमाई का राज ‘प्रॉफिट शेयरिंग’ में छिपा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान अपनी फिल्मों के मुनाफे में 60 से 70 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी रखते हैं. यानी फिल्म हिट होने पर प्रोड्यूसर से ज्यादा मुनाफा सलमान की जेब में जाता है. इसके अलावा, उनका अपना प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ (SKF) है, जिसने ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘चिल्लर पार्टी’ जैसी सफल फिल्में बनाई हैं.

business king – सलमान खान की नेटवर्थ में उनके फाउंडेशन ‘बीइंग ह्यूमन’ का बहुत बड़ा योगदान है. साल 2012 में शुरू हुआ ‘बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग’ ब्रांड आज एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन चुका है. दिलचस्प बात यह है कि यह ब्रांड सिर्फ कपड़े बेचकर मुनाफा नहीं कमाता, बल्कि इसका एक बिजनेस मॉडल है जो सीधे सामाजिक कार्यों से जुड़ा है. इस ब्रांड के देश भर में 90 से ज्यादा स्टोर्स हैं और यूरोप व मिडिल ईस्ट में भी इसकी पहुंच है. यहां से होने वाली कमाई का इस्तेमाल फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, जैसे हार्ट सर्जरी और कैंसर रोगियों की मदद के लिए किया जाता है.

Share.
Exit mobile version