चंडीगढ़ : हरियाणा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन हो गया है। उनके यूं अचानक चले जाने से राजनीतिक और प्रशासनिक (HERC Chairman Passes Away) गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 ब्रेन हेमरेज के बाद पंचकूला के अस्पताल में चल रहा था इलाज

नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह अचानक ब्रेन हेमरेज होने के बाद पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए और 23 जुलाई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 फरवरी 2024 में संभाली थी HERC चेयरमैन की कमान

स्वर्गीय नंदलाल शर्मा को फरवरी 2024 में हरियाणा (HERC Chairman Passes Away) विद्युत विनियामक आयोग (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके निधन पर कई वरिष्ठ राजनेताओं और अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share.
Exit mobile version