कार्तिक आर्यन और श्रीलीला मौजूदा समय में चर्चा में हैं. दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं. इसके अलावा दोनों के अफेयर की भी चर्चा हो रही है. दोनों को साथ में कई दफा स्पॉट किया (running behind Karthik Aryan) गया है. अब हाल ही में दोनों का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस शॉक्ड हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन आगे-आगे चल रहे हैं और उनके पीछे श्रीलीला चल रही हैं. इस दौरान एक फैन श्रीलीला का हाथ पकड़ कर घसीट लेता है और कार्तिक को इसकी भनक तक नहीं लगती है.
इसे भी पढ़ें – आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ ने साथ मिलकर मनाई ईद, रीना और किरण राव ने साथ में ली सेल्फी
कार्तिक और श्रीलीला के वीडियो की बात करें तो इसका अभी कोई अंदाजा सामने नहीं आया है कि ये वीडियो किस जगह का है. लेकिन वीडियो के दृश्य देख सभी हैरान हैं. भारी भीड़ के बीच में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक जगह से निकल रहे होते हैं. वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ मौजूद है. कार्तिक आगे-आगे चल रहे होते हैं. वहीं उनके पीछे श्रीलीला आ रही होती हैं. इस दौरान एक शख्स श्रीलाला से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है. श्रीलीला भी अपना हाथ आगे बढ़ाती हैं जिसके बाद वो शख्स श्रीलीला का हाथ नहीं छोड़ता है और उन्हें भीड़ की तरफ घसीटने लगता है.
running behind Karthik Aryan – वहीं कार्तिक आर्यन इस बात से बिल्कुल अंजान होते हैं और आगे-आगे चल रहे होते हैं. सिक्योरिटी की मदद से श्रीलीला उस शख्स के चंगुल से अपना पीछा छुड़ाती हैं लेकिन वे अपने चेहरे पर इस शॉकिंग मोमेंट को नहीं लाने देती हैं और इसे काल्मनेस के साथ हैंडल करती हैं. अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

