रायपुर : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में जीत के दावों के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर का शुरु है. छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने का दावा कर रहे हैं. बीजेपी (ruckus over money of katmani) नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी टीएमसी को सरकारी पैसा दे रही है और असामाजिक तत्वों का सिंडीकेट चला रही है. वहीं कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुआ कहा है कि यहां के बीजेपी नेताओं ने राज्य के पैसे को लूटा है और उसी पैसे को पश्चिम बंगाल में खर्चा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – शिवरीनारायण की महानदी में ‘बोट वॉर’! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टकराव
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता इस बार सरकार वहां पर बदल देना चाहती है. ममता बनर्जी ने संगठन को एक अपराधी गतिविधि का केंद्र बना दिया है. वहां पर ऐसे क्लब बनाए हैं जिन्हें गलत तरीके से सरकारी पैसे दिए गए और उन लोगों के माध्यम से लोगों को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है. कोई वहां पर घर बनाना चाहता है कोई व्यवसाय करना चाहता है जब तक वहां के लोगों से अनौपचारिक अनुमति न मिल जाए तब तक काम नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें – अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलियारों में हड़कंप
ruckus over money of katmani – गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कार्यक्रम तय हो रहे हैं. इसके तहत 10 और 11 अप्रैल को वे लोग वहां पर चुनावी रैली शुरू करेंगे. 12 को छोड़कर 13, 14 और 15 तारीख को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में है. इससे पहले भी वो अपनी बातों में कह चुके हैं कि वह पश्चिम बंगाल को पर्याप्त समय देंगे.


