उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक नर्सिंग कॉलेज में मेडिकल छात्रा को ‘बैड टच’ करने का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी होते ही पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. सभी छात्र-छात्राएं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. देखते ही देखते ही स्कूल में अफरा-तफरी जैसा माहौल बना गया. मौके पर (ruckus over bad touch) पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा और उसके परिवार की शिकायत सुन आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें – हाई कोर्ट का सख्त रुख : नेहा सिंह राठौर को राहत देने से इनकार, PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर अदालत ने दिए कड़े निर्देश

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) पर एक छात्रा ने ‘बैड टच’ का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्रा ने बताया कि 17 नवंबर को स्कूल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल रुम में बुलाया. आरोप है कि यहां जांच करने के दौरान आरोपी ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ. इस घटना के बाद से ही छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी. एक दिन उसने हिम्मत करके से प्रिंसिपल से मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत की.

इसे भी पढ़ें – यूपी में नौकरियों की बहार! 44,000 से अधिक सरकारी नौकरियां जल्द, आवेदन की प्रक्रिया और ज़रूरी योग्यता जानें

ruckus over bad touch – छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल न तो मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई और न ही इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. इस बात से छात्रा और उसका परिवार काफी निराशा था. प्रिंसिपल की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जान से छात्र काफी नाराज हो गए. शनिवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए. हाथों में पोस्टर-बैनर लिए छात्र सुपरिंटेंडेंट को तुरंत स्सपेंड करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे.

Share.
Exit mobile version