रोहतक: दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के सहायक प्रोफेसर (असिस्टेंट प्रोफेसर) भास्कर वशिष्ठ (33) ने शनिवार सुबह रोहतक की जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक भास्कर वशिष्ठ मूल रूप से बहादुरगढ़ के रहने वाले थे। उनके पिता रूप किशोर वशिष्ठ रोहतक (professor committed suicide) की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना के बाद से दोनों शहरों के शैक्षणिक जगत और उनके पैतृक निवास पर शोक की लहर दौड़ गई है।
😔 मानसिक तनाव से जूझ रहे थे प्रोफेसर
मृतक के पिता रूप किशोर ने पुलिस को बताया कि भास्कर दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम कॉलेज में पिछले एक साल से सहायक प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के रूप में पढ़ा रहे थे। वह अविवाहित थे और पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। परेशानी के चलते उन्होंने लोगों से दूरी बना ली थी और वह (professor committed suicide) घर में भी किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे।
🏍️ नहर किनारे लावारिस मिली स्कूटी
शनिवार सुबह करीब छह बजे रोहतक की आईएमटी (IMT) थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आईजी कार्यालय के नजदीक जेएलएन नहर के किनारे एक लावारिस स्कूटी खड़ी मिली थी, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। आईएमटी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर (SI) अश्वनी अहलावत ने बताया कि स्कूटी मिलने के बाद जब नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो आईजी कार्यालय के पास ही नहर से भास्कर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

