भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश(Bangladesh) में इन दिनों दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह आगजनी हो रही है। हजारों छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। आखिर बांग्लादेश में ये सब क्यों हो रहा है। इसके पीछे क्या वजह है। चलिए वो हम आपको बताते हैं।
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक की श्रुति हेगड़े ने मिस यूनिवर्सल पटीट का खिताब जीता
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल बांग्लादेश(Bangladesh) में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर हिंसा भड़की हुई है। सन 1971 के मुक्ति युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का विरोध हो रहा है। आपको बता दें कि 1971 में पाकिस्तान से आज़ादी की जंग लड़ने वालों को यहां वॉर हीरो कहा जाता है। एक तिहाई सरकारी नौकरियां इन वॉर हीरो के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। छात्रों का कहना है कि आरक्षण की ये व्यवस्था भेदभावपूर्ण है। इसकी जगह पर मैरिट के आधार पर नौकरी दी जानी चाहिए। इस रिजर्वेशन सिस्टम को खत्म करने के लिए ही इन दिनों बांग्लादेश के कई बड़े शहर हिंसा की आग में झुलस रहे हैं।
