रीवा : राधिका की उम्र भले ही छोटी हो लेकिन सोच और सपने बड़े हैं. किताब लिखना आसान नहीं है लेकिन 13 साल की राधिका ने छोटी सी उम्र में 1 नहीं बल्कि 3 ई-बुक लिखकर अपने सपनों को (Radhika of Rewa created history) नई उड़ान दी है. जिसे करने में लोगों को कई साल लग जाते हैं उसे राधिका ने 13 साल की उम्र में अपनी कल्पना शक्ति से सच कर दिखाया है.
13 साल की राधिका का कमाल
13 साल की राधिका मिश्रा रीवा के अनंतपुर की रहने वाली हैं. राधिका के पिता संजीव कुमार मिश्रा कांट्रेक्टर हैं जबकि मां आशा मिश्रा हाउस वाइफ हैं. राधिका निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं. राधिका की पढ़ाई के साथ-साथ कविताएं लिखने में रुचि है.
इसे भी पढ़ें – रील बनाने से रोका तो पति को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही पत्नी ने पी बीयर और किया डांस
राधिका ने बताया कि “उनकी पहली बुक 30 shades of pachmarhi है. यह पचमढ़ी के इतिहास पर आधारित हैं. कुछ साल पहले वह पचमढ़ी घूमने गई थी वहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने पचमढ़ी के बारे में अध्ययन शुरू करते हुए डायरी में लिखना शुरू किया. शुरू में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी पहली किताब कुछ महीनो में पिछले वर्ष ही पूरी हो गई.”
तीनों बुक ऑनलाइन हैं उपलब्ध
राधिका ने बताया कि “उनकी दूसरी ई-बुक fractured days लड़कियों के बारे में हैं जो उनके संघर्ष की कहानी को दर्शाता है. जिसमें वह लड़कियां हैं जो उड़ना तो चाहती हैं मगर उनके पंख किसी ने (Radhika of Rewa created history) काट रखे हैं.” राधिका ने हाल ही में लिखी हुई अपनी तीसरी ई-बुक the ashed men के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि “यह बुक एक प्रेमी और उसके अधूरे प्रेम पर आधारित है, जो कविताओं से भरी है. यह तीनों ई-बुक ऑनलाइन अमेजन किंडल पर उपलब्ध हैं.”


