Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद: ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
    • बिहार की ‘स्वर कोकिला’ ने राजनीति को क्यों नकारा? शारदा सिन्हा की लोकप्रियता का राजनीतिक दलों ने क्यों नहीं लिया फायदा
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    • महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे : अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन
    • दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Rewari News:शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 50 कारें जलीं, 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान – Fire Broke Out Due To Short Circuit In Showroom, 50 Cars Burnt

    Rewari News:शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 50 कारें जलीं, 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान – Fire Broke Out Due To Short Circuit In Showroom, 50 Cars Burnt

    September 10, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Fire broke out due to short circuit in showroom, 50 cars burnt

    शोरूम में आग लगने के बाद जली कार। संवाद

    विस्तार

    हरियाणा के रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी के कार शोरूम में शनिवार को साढ़े 10 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। शोरूम के प्रथम तल पर बने एसेसरीज रूम में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान 50 गाड़ियां जल गईं।

    इस दौरान सूचना के आधा घंटा देरी से दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और शोरूम के कर्मचारियों के प्रयासों के बाद शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। आग की वजह से करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर 3 निवासी प्रदीप तनेजा का दिल्ली रोड पर हर्ष हुंडई नाम से कार का शोरूम है। दो मंजिला शोरूम के प्रथम तल पर नई कारों को खड़ा किया जाता है। सुबह करीब 10.40 मिनट पर प्रथम तल पर बने एसेसरीज रूम में अचानक आग लग गई।

    धुआं उठता देखकर शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चलीं गईं। इसी दौरान पुलिस व दमकल को सूचना दे दी गई। सूचना के बाद करीब आधा घंटा देरी से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने शोरूम के प्रथम तल को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

    आग की वजह से करीब 30 नई एवं 20 से अधिक पुरानी कारें पूरी तरह से जल गई। हालांकि आग की लपटें बढ़ती देखकर शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद दमकल के कर्मियों व शोरूम में कार्य करने वाले लोगों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर लगभग साढ़े छह घंटे बाद शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया।

    स्कूल को कराया गया खाली

    शोरूम से सटकर एक प्राइवेट स्कूल भी है। आग लगने के बाद सीएनजी कारों में बड़े विस्फोट की अंदेशा के चलते स्कूल को खाली करा लिया गया था। बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

    दिल्ली रोड को किया बंद, आसपास के लोग घर छोड़कर दूर भागे

    आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली रोड पर आने वाले वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया। इस दौरान डीएसपी संजीव बल्हारा भारी पुलिस सहित दिनभर मौके पर ही मौजूद रहे। शोरूम में सीएनजी की गाड़ियां थीं, जिनमें रह रहकर विस्फोट भी हो रहे थे। ऐसे में शोरूम के आसपास से लोगों को दूर कर दिया गया। शोरूम में आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल रहा। लोगों को अंदेशा था कि शोरूम में खड़ी कारों में सीएनजी विस्फोट हो सकता है। ऐसे में लोग एहतियातन अपने घरों को बंद कर खुले में भाग गए। ताकि कोई अनहोनी होने पर काबू पाया जा सके।

    शोरूम में प्रथम तल पर स्थित एसेसरीज रूम में आग लग गई। धुआं निकलता देखा तो कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अभी पूरे नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सकता है। इस दौरान 50 से अधिक कारें जल गईं हैं। -प्रदीप तनेजा, शोरूम मालिक

    शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली रोड पर लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया। दमकलकर्मियों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। अभी नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। -संजीप बल्हारा, डीएसपी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.