Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Rewari :छात्रा से हुई थी छेड़छाड़, शिक्षक और प्रधानाचार्य पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज – Girl Student Was Molested, Pocso Imposed On Teacher And Principal

    Rewari :छात्रा से हुई थी छेड़छाड़, शिक्षक और प्रधानाचार्य पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज – Girl Student Was Molested, Pocso Imposed On Teacher And Principal

    August 13, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link


    हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव माजरा श्योराज के सरकारी स्कूल में आत्महत्या करने वाली 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ भी हुई थी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रिंसिपल स्नेहलता पर भी पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम) एक्ट लगाया गया। आरोपी शिक्षक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

    उधर, छात्रा की मौत के 22 घंटे बाद पोस्टमार्टम हो सका। शनिवार को स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोपी शिक्षक पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद ग्रामीण माॅडल टाउन थाने में जमा हो गए थे। इससे पहले, शनिवार सुबह परिजनों ने प्रिंसिपल व एक अन्य शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से इन्कार कर दिया था। उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ही परिजन शव लेने को राजी हुए।  गौरतलब है कि शुक्रवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के ही कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि शिक्षक इतिहास विषय नहीं बदलने का दबाव बना रहा था। 

    छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक सुनील कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 305 व पॉक्सो (12) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने प्रिंसिपल व एक अन्य शिक्षक पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जांच के बाद प्रिंसिपल स्नेहलता के खिलाफ भी पॉक्सो (21) और जेजे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

    -संजय कुमार, जांच अधिकारी, रेवाड़ी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

    अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली

    एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल

    हरियाणा में 4227 पदों पर बंपर भर्ती! आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

    दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, बोले- ‘BJP के साथ गठबंधन न करते तो आज JJP का ये हाल नहीं होता’

    सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.