Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मप्र में भाजपा के बागियों पर दांव लगाने से कांग्रेस में बगावत शुरू, आक्रामक हुए कार्यकर्त्ता

    मप्र में भाजपा के बागियों पर दांव लगाने से कांग्रेस में बगावत शुरू, आक्रामक हुए कार्यकर्त्ता

    October 18, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Revolt In Congress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची में पांच बागियों को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर बगावत के स्वर तेज हो चले हैं। उन दावेदारों में असंतोष है जो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे और भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए थे। कांग्रेस ने पहली सूची जारी की है जिसमें 144 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। इस सूची में पांच ऐसे लोग हैं जिन्होंने (Revolt In Congress) दल बदल किया है और वे अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस कितनी हैं और किस-किसकी हैं, जनता जानना चाहती है : शिवराज

    Revolt In Congress – कांग्रेस ने दल बदल कर आए दतिया से अवधेश नायक, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, कोलारस से बैजनाथ यादव, सुरखी से नीरज शर्मा और बालाघाट से पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को उम्मीदवार बनाया है।पार्टी की ओर से दल बदल करने वालों को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध के स्वर जोर पकड़ रहे हैं। कोलारस के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था, मगर कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। उसके बाद से वे भी आक्रामक हैं।

    इसे भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचनपत्र जारी, किसानों और महिलाओं से किए अहम वादे

    इसी तरह दतिया से दावेदार राजेंद्र भारती और उनके समर्थक पार्टी के फैसले से खुश नहीं है। राजेंद्र भारती ने लंबे अरसे से कांग्रेस का झंडा थाम रखा है और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा है और पार्टी ने दल बदल करने वाले अवधेश नायक को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज कई लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं और तिरंगा हाथ में लेकर सड़क पर उतर चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.