भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कितनी हैं और किस-किसकी हैं, ये प्रदेश की जनता जानना चाहती है। श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है कि जाओ उनके और उनके बेटे के कपड़े फाड़ो। ये कांग्रेस का असली स्वरूप है (How Much Is Congress) और कांग्रेस कितनी हैं ये भी नहीं समझ आता। कांग्रेस के टिकट कहां तय हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचनपत्र जारी, किसानों और महिलाओं से किए अहम वादे
How Much Is Congress – उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अभी ये भी कहा गया है कि छिंदवाड़ा के टिकट सांसद नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे। दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए। क्या सोनिया गांधी, कमलनाथ और नकुलनाथ की कांग्रेस अलग-अलग हैं। कांग्रेस कितनी हैं, किस-किसकी हैं और कांग्रेस क्या है, ये जनता जानना चाहती है।
इसे भी पढ़ें – दिग्विजय से बोले कमलनाथ, गलती हो या ना हो गाली खानी पड़ेगी
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज जारी किए गए वचन पत्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये पार्टी का वचन पत्र नहीं, महाझूठ पत्र है। श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव के पहले भी 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से नौ भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। नौजवानों को चार हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा।समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक नहीं, अनेक वचन दिए थे, सारे के सारे झूठे निकले।