Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव
    • Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गरमाई सियासत
    • Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म करने का मास्टर प्लान
    • उत्तम नगर में ‘उड़ता दिल्ली’! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- ‘खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस’
    • Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री का बयान
    • Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत
    • Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Religious Conversion Case: शादी के बहाने रेप और धर्मांतरण का दबाव, पंजाब की युवती की शिकायत पर आरोपी सलाखों के पीछे

    Religious Conversion Case: शादी के बहाने रेप और धर्मांतरण का दबाव, पंजाब की युवती की शिकायत पर आरोपी सलाखों के पीछे

    March 29, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नूंह : नूंह एक बार फिर गंभीर आपराधिक मामले को लेकर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला पंजाब की एक युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, पैसे ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने से जुड़ा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर जिले के राना गांव की रहने वाली युवती की करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फिरोजपुर झिरका के ढोंढ गांव निवासी जहीर पुत्र यूनूस से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती से शादी का झांसा दिया।

    पीड़िता के आरोप के मुताबिक आरोपी ने उसे एक होटल में खाने के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और धोखे से अश्लील वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

    शिकायत के अनुसार करीब 15 दिन पहले आरोपी ने ईद के मौके पर शादी का वादा करते हुए 20 मार्च को युवती को अपने गांव ढोंढ बुलाया। वहां भी कई दिनों तक उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह फिरोजपुर झिरका पहुंची और स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर माध्यमों के जरिए बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइम रेट

    Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक्षण देने के गंभीर आरोप

    Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

    RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में बड़ा बदलाव

    अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है’, पंजाब सरकार को घेरा!

    Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.