रतलाम : रतलाम के मथुरी गांव में बैंड बाजा और बारात को लेकर हंगामा हो गया. गांव का डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने बारात पर ही हमला कर दिया. दूल्हे को घोड़ी से नीचे (groom was thrown from mare) गिरा दिया और दूल्हे की मां पर भी तलवार से हमला कर दिया. घटना में दूल्हे की मां सहित कुछ अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं. विवाद गांव के डीजे को बारात में नहीं बुक करने को लेकर हुआ.
इसे भी पढ़ें – MP के सरकारी कर्मचारियों पर CM मोहन की बड़ी सख्ती! अब फ्लाइंग स्क्वाड करेगी अटेंडेंस चेक, नहीं मिले तो एक्शन
हमला करने वाले आरोपियों का कहना था कि उनका डीजे क्यों बुक नहीं किया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चले. इसके बाद मामला दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और 7 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. वहीं, दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. मामला थाना पहुंचने के बाद देर रात बारात और शादी की रस्म पूरी हो सकी.
इसे भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश की सभी जेलें ओवरफ्लो, जानवरों की तरह ठूंसकर भरे गए कैदी
