रतलाम : रतलाम के नामली में दो चचेरी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के मामले से पुलिस में हड़कंप मच गया. एक पीड़ित नाबालिग है. आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद पार्टी देने के (gangrape in Ratlam) नाम पर दोनों लड़कियों को धोखे से एक गोदाम पर बुलाया और उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना गुरुवार रात की है.
पुलिस को देर रात मिली लोकेशन
जब देर रात तक लड़कियां घर नहीं पहुंची परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से इन लड़कियों की लोकेशन पता चल सकी. आरोपी नशे की हालत में इन्हें छोड़कर फरार हो गए थे. पीड़ित युवतियों ने परिजनों को आपबीती बताई. नामली पुलिस थाने में पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर 3 युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है.
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया
आरोपी सुमित जाट, पवन जाट और राजवीर कुमावत दोनों चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर अगरबत्ती फैक्ट्री पर लेकर गए. जहां पार्टी के नाम पर कोल्ड ड्रिंक में उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया. युवकों ने दोनों युवतियों के (gangrape in Ratlam) मोबाइल फोन स्विच ऑफ करवा दिए. रात 10 बजे तक लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. देर रात पुलिस की मदद से लड़कियों के बारे में जानकारी मिली.


