बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में एक नाबालिग (Rape Accused Arrested) लड़की को धोखे से बेहोश कर उसके दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में इमरान नामक युवक को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें – चौकी इंचार्ज को धमका रहे प्रत्याशी पुत्र, निर्वाचन से करेंगे शिकायत : ब्रजेश पाठक
उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़की के परिजन ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी युवक का उनके घर आना जाना था, शुक्रवार रात पीड़िता घर में सो रही थी तभी इमरान ने उसे फोन करके बहाने से बाग में बुलाया। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण लड़की को पसीना आ रहा था तो इमरान ने पसीना पोंछने के लिए उसे अपना रूमाल दे दिया। रुमाल में बेहोश करने वाली दवा छिड़की थी इसलिए रुमाल को चेहरे के पास लाते ही लड़की बेहोश हो गयी।
इसे भी पढ़ें – अलीगढ़ में किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Rape Accused Arrested – परिजन का आरोप है कि बेहोशी के दौरान इमरान ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाग में बेहोश छोड़कर चला गया। पीड़िता ने होश में आने पर परिजनों को सारी बात बताई तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़िता के अनुसार इमरान के साथ एक अन्य युवक भी बाग में मौजूद था। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 328 व 376 (बेहोशी देकर दुष्कर्म करने) तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इमरान को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।