रांची/खूंटी : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। अपराधियों ने युवक की पत्थर से कुचलकर जान ले ली और शव (youth crushed to death) को सड़क किनारे इस तरह फेंक दिया ताकि यह मामला एक सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
youth crushed to death – सोमवार सुबह जब रनिया पुलिस को तांबा रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली, तो शुरुआत में यह सड़क हादसा लग रहा था। लेकिन, घटनास्थल और शव के बारीकी से निरीक्षण के बाद पुलिस ने पाया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। मृतक के सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से हमले के गंभीर निशान मिले हैं। मृतक की पहचान तोरपा निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम साहू के रूप में हुई है, जो पिछले 5 वर्षों से रनिया में अपना मोटर गैराज चला रहे थे।
जमीन विवाद और आपसी रंजिश की जांच
तोरपा डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों पर भी गौर कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


