जामताड़ा: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने टिप्पणी की है. उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी को (Randhir Singh taunts) मानसिक रोगी करार दिया और झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है.

पूर्व कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में 6 मेडिकल दिए जाने की बात पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा श्रेय लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की. पूर्व कृषि मंत्री भाजपा नेता रणधीर सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रोगी करार दिया है. पूर्व कृषि मंत्री का कहना है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री मानसिक रोगी है. जिनका इलाज कांके में भी नहीं है. उन्हें बाहर जाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें –  रांची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश, अपराधियों से अकेले भिड़ गई जांबाज महिला

पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड में शिक्षक मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन है. उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी पर झूठा श्रेय का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड सरकार को केंद्र सरकार का गुणगान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी, जिसमें संथाल परगना में तीन जामताड़ा, साहिबगंज और देवघर में दिया गया है.

Randhir Singh taunts  – जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री शहर से दूर मेझिया में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने शहर के नजदीक में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की ताकि आसपास के लोगों को यहां लाभ मिल सके. बता दें कि झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है, जिसमें संथाल परगना में तीन मेडिकल स्वीकृत है.

Share.
Exit mobile version