Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    • Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां
    • पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
    • बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे दर्शन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ranchi Sadar Hospital: इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, तैनात होंगे मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर

    Ranchi Sadar Hospital: इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, तैनात होंगे मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर

    March 29, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: राजधानी रांची का सदर अस्पताल अब मरीजों के लिए और अधिक बेहतर व त्वरित आपातकालीन सेवाएं देने जा रहा है. देश के सर्वोच्च 10 सदर अस्पतालों में शामिल इस अस्पताल की इमरजेंसी सेवा अब कल यानी 30 मार्च 2026 से मल्टी-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ शुरू हो जाएगी.

    इमरजेंसी को मिलेगी रिम्स जैसी मजबूती

    अब तक सिर्फ मेडिसिन (फिजिशियन) के भरोसे चल रही सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के तर्ज पर संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार कर लिया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 मार्च 2026 से अस्पताल में 365 दिन और 24 घंटे एडवांस्ड इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी. इसमें मेडिसिन के अलावा ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया और न्यूरोसर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

    अब रेफरल और ऑन-कॉल की जरूरत नहीं

    डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने कहा, “सड़क दुर्घटना, ब्रेन स्ट्रोक, फ्रैक्चर और अन्य गंभीर आपात स्थितियों में आने वाले मरीजों को अब इमरजेंसी में ही तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा. पहले अवकाश के दिनों या रात के समय केवल फिजिशियन उपलब्ध रहते थे, जिससे या तो मरीजों को रिम्स रेफर करना पड़ता था या फिर ऑन-कॉल डॉक्टर बुलाने में काफी समय लग जाता था.”

    नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई मरीज आपात स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचेगा, उसकी समस्या के अनुसार संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर तुरंत इलाज शुरू कर देंगे. इससे मरीजों को बेहतर और तेज इलाज मिलने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी.

    मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    यह नई सेवा उन सभी मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जो आपातकाल में सदर अस्पताल पहुंचते हैं. अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह जाने या लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सदर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस व्यवस्था से इमरजेंसी सेवाओं की गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा और राजधानी के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल

    Tribal Welfare News: आदिम जनजातियों को टूटी झोपड़ियों से मिलेगी आजादी, 792 परिवारों के लिए बन रहे पक्के आवास

    झारखंड के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लटकी तलवार! बंद होने से बचना है तो इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

    शादी में पति का डांस करना पत्नी को नहीं आया रास! गुस्से में आकर लगा ली फांसी, सदमे में परिवार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.