रांची : झारखंड पुलिस के एक डीएसपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची के चुटिया थाना में लोहरदगा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अमित कुमार सिंह के खिलाफ एक 25 वर्षीय युवती ने यौन शोषण और आत्महत्या (fir registered against DSP) के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। FIR (नंबर 70/26) दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें – रांची में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’; 24 घंटे में 30 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, हड़कंप
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए डीएसपी अमित कुमार सिंह से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों की मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई, जहाँ आरोपी ने उसे शादी का विश्वास दिलाया। युवती का आरोप है कि दिसंबर 2024 में डीएसपी उसे एक गेस्ट हाउस ले गए, जहाँ शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
💔 शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय बाद आरोपी डीएसपी ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी और शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती ने जब दबाव बनाया, तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता (fir registered against DSP) का यह भी आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर समझौता कराने का दबाव डाला गया और उसे आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया गया।
