नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (रा.स्व.संघ) ने तय किया है कि श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्रतिष्ठापना समारोह को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभाग करेगा। इसका उद्देश्य पूरे देश में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस निमित्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ramlala Pratisthapana) के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी आयोजनों और कार्यक्रमों में संघ के कार्यकर्ता सहभागी होंगे।

इसे भी पढ़ें – भूटान नरेश तीन दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचे, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने किया भव्य स्वागत

संघ ने स्पष्ट किया है कि वह राष्ट्र और समाज जीवन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभाग लेता है और उसमें हो रहे परिवर्तन के अनुरूप अपने कार्यकर्ताओं को भी सजग करता है और उनका प्रशिक्षण करता है। संघ पिछले कुछ समय से अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की समीक्षा कर रहा था और अब प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। गुजरात के कच्छ जिले के भुज में हो रही रा.स्व.संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उक्त बातें कहीं।

इसे भी पढ़ें – तालिबानी सोच का इलाज ‘बजरंगबली की गदा’: योगी आदित्यनाथ

Ramlala Pratisthapana – हर वर्ष होने वाली अ.भा.कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इस बार 5 से 7 नवंबर तक भुज के सरदार पटेल संकुल में हो रही है। इसमें संघ की दृष्टि से 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, सह प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक प्रमुख रूप से आमंत्रित किए जाते हैं। इसी प्रकार संघ विचार से प्रेरित प्रमुख संगठनों, जैसे- विश्व हिन्दू परिषद्, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ व किसान संघ, अ.भा. विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति आदि के अ.भा. संगठन मंत्री इस बैठक में आमंत्रित होते हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 381 प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे हैं।

Share.
Exit mobile version