पलामूः विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) राम राज्य की परिकल्पना है. 2047 तक भारत विकसित होगा, इसमें वीबी जी राम जी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. यह बातें (Ram Rajya is concept) पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही हैं. वीबी जी राम जी को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत मजदूरों को काफी फायदा होगा और उन्हें 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी.

इसे भी पढ़ें – दुबई से लौटे मजदूर ने कृषि कार्य में तलाशा भविष्य, डेढ़ एकड़ बंजर भूमि में लगाया 30 हजार मिर्ची के पौधे

सांसद ने कहा कि मनरेगा पर 11.74 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं जिसमें से 8.53 लाख करोड़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ है. कैग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और कई गड़बड़ियों को भी पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जो मनरेगा का नाम बदलने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने भी अपने कार्यकाल में कई योजनाओं का नाम बदला है. पलामू सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना को यह कहा जाता था कि यह गड्ढा बनाने और गड्ढा भरने की योजना है.

इसे भी पढ़ें – सोमा मुंडा हत्याकांड से उबल उठा खूंटी, आदिवासी समाज का बंद रहा सफल, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

 Ram Rajya is concept – वीबी जी राम जी की पहल से स्थायी संपत्ति बनेगी और धोखाधड़ी पर नजर रखना आसान होगा. एक्ट के तहत क्रियान्वित होने वाली योजनाओं में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. जल संरक्षण बुनियादी ढांचा आजीविका और मौसम की कठिनाई को दूर करना इसकी प्राथमिकता रहेगी. सांसद ने कहा कि एक्ट के तहत 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र का होगा जबकि 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य को देना होगा.

 

Share.
Exit mobile version