Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यमुनानगर के छछरौली में दर्दनाक हादसा: 11 हजार केवी लाइन पर कर्मचारी की मौत, दफ्तर में शव रख फूटा गुस्सा
    • Panipat Panchayat News: निजी बैंकों में 225 करोड़ FD मामले में ट्विस्ट, बाल जाटान और खंडरा सरपंचों का निलंबन रद्द
    • हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं परीक्षा: बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी
    • झज्जर को मिली नए नेशनल हाईवे की सौगात: NH-334B के लिए 3A नोटिफिकेशन जारी
    • Saurabh Bharadwaj Detained: दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो के कई स्टेशन बंद और इंटरनेट सेवा बाधित
    • Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जांच में जुटे अधिकारी
    • Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता है पेमेंट
    • Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा फैसला

    July 6, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Ram Mandir Trust Meeting
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मसले पर कई दिनों से चले आ रहे विवाद के बीच आज सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। विवाद के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है। बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दावा यह भी किया जा रहा है कि इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों के (Ram Mandir Trust Meeting) इस्तीफे को स्वीकार किया जा सकता है, साथ ही ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों के नाम पर भी मंथन किया जाएगा।

    चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र का इस्तीफा हो सकता है मंजूर

    चंदा चोरी प्रकरण के बाद आज श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होने वाली यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफों को स्वीकार करने के साथ-साथ ट्रस्ट के नेतृत्व में बदलाव, नए महासचिव और नए ट्रस्टी की नियुक्ति पर भी मुहर लग सकती है। करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस चोरी प्रकरण के बाद होने वाली इस बैठक पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।

    नए महासचिव की रेस में VHP के बजरंग लाल बागड़ा सबसे आगे

    विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा महासचिव पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। बागड़ा अयोध्या पहुंच भी चुके हैं। उनके अलावा ट्रस्टी कृष्णमोहन का नाम भी चर्चा में है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ट्रस्ट में एक नए सदस्य के रूप में विश्व हिंदू परिषद के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया को भी शामिल किए जाने पर विचार हो सकता है। यह नियुक्ति दिवंगत ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के स्थान पर की जा सकती है।

    SIT पेश करेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट, 8 आरोपी गिरफ्तार

    बैठक में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) अपनी अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। 13 जून को गठित 3 सदस्यीय एसआईटी अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और (Ram Mandir Trust Meeting) मामले की जांच जारी है। इस पूरे प्रकरण में एफआईआर (FIR) ट्रस्टी कृष्णमोहन की ओर से दर्ज कराई गई थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जांच में जुटे अधिकारी

    UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जानकारी

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    Maharaja Chet Singh District Hospital Gyandur: ज्ञानपुर अस्पताल की शर्मनाक घटना, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

    Bhadohi Hospital Negligence: प्रसूता को नहीं किया भर्ती, सड़क पर हुआ प्रसव; डॉक्टर बर्खास्त और स्टाफ पर गिरी गाज

    Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता के बयान दर्ज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.