जयपुर : छोटी काशी कहे जाने वाला जयपुर शहर आज उस वक्त राममय हो गया, जब 2100 तेल के पीपे शोभायात्रा के रूप में अयोध्या भेजे गए। इस मौके पर चांदपोल गंगा माता मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर 2100 तेल के पीपे शोभायात्रा (Ram Darbar Shobha Yatra ) के रूप में अयोध्या के लिए रवाना किए।इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। भगवान राम हमारे अराध्य है और हमारे रोमरोम में राम बसते हैं।

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी की यात्रा से आमजन को जुड़ने का मिलेगा मौका – पायलट

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है और जयपुरवासी इस पुण्य के लिए सहभागी बने, इसके लिए साधुवाद! वहीं, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि 528 साल में जो दीवाली नहीं मनी, इस बार 22 जनवरी को उससे बड़ी दीवाली मनने वाली है। मंगलवार को रामजी का जन्म हुआ, विवाह भी मंगलवार को ही हुआ। हनुमानजी का जन्म भी मंगल का है और इस बार मंगल ही मंगल होने वाला है। विशेष मुहुर्त में रामजी महल में विराजने वाले है। वैसे देख जाए तो रामजी तो खुद ही मुहुर्त है।

इसे भी पढ़ें – राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका, विधानसभा चुनाव में मंत्री टीटी हारे

Ram Darbar Shobha Yatra – बता दे कि ये अनूठी शोभायात्रा धर्म यात्रा महासंघ राजस्थान प्रान्त व श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की ओर से सीता रसोई के लिए निकाली गई। बता दें कि अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले भक्तों और दर्शनार्थियों के लिए 2 माह तक चलने वाली रसोई के संचालन के लिए ये पीपे भेजे गए है।

Share.
Exit mobile version