इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी सोनम ने शादी के कुछ दिनों बाद 29 साल के राजा रघुवंशी को शिलांग में हनीमून पर ले जाकर अपने प्रेमी राज कुशवाह से मर्डर करवा दिया। इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि अगर (Raja Raghuvanshi murder case) पहले से अफेयर था तो शादी से मना कर देती बेचारे नौजवान की जान क्यों ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद ने इस खौफनाक मर्डर केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुका बताया है।

इसे भी पढ़ें – तुअर दाल उत्पादकों को मंडी टैक्स से छूट, आदिवासियों के लिए बनेंगी सड़कें, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, “यह कितना बेतुका है!! एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लेडड मर्डर को प्लान कर सकती है। यह सुबह से मेरे दिमाग में है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूँ!!! उफ्फ़ अब सिरदर्द हो रहा है!! वह तलाक भी नहीं ले सकती थी या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती थी।

इसे भी पढ़ें – जिसके भी मुंह से श्री राम निकलता है, कांग्रेसी सोचते हैं यह मोदी का आदमी है- विधायक रामेश्वर शर्मा

Raja Raghuvanshi murder case  – कंगना ने आगे लिखा, “कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और मूर्ख। मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं… हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है!!! अपने आस-पास के मूर्खों के प्रति बहुत सचेत रहें।

Share.
Exit mobile version