मुंबई : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्‍म ‘राजा की आयेगी बारात’ को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फिल्म (Raja Ki Aayegi Barat) राजा की आयेगी बारात अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है जहां महज 8 घंटे में इस फिल्म को वन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।खेसारी लाल यादव की इस फिल्म को 24 घंटे में सारे 3 मिलियन लोगों ने देख लिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इसे भी पढ़ें – सुम्बुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा घर, प्रशंसकों से मांगे सुझाव

खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्‍म ‘राजा की आयेगी बारात’ को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘राजा की आयेगी बारात’ के निर्देशक लाल बाबू
पंडित है। इस फिल्म को मिल रही प्रशंसा से खेसारी लाल यादव ने अपने दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपने चाहने वालों के प्यार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हैं।

इसे भी पढ़ें – रुबीना दिलैक ने रिवीलिंग ब्रा पहने फ्लॉन्ट किया हाई क्लीवेज, कैमरे के सामने झुक-झुक कर दिए हॉट पोज

Raja Ki Aayegi Barat – खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजा की आयेगी बरात एक बेहद खूबसूरत और सामाजिक फिल्म थी जिसे करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। भोजपुरी के सभी दर्शकों ने हमारी इस फिल्म को अपने प्यार और आशीर्वाद से बहुत बड़ा बना दिया है।अब जब हमारी फिल्म डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है तो मैं बस यही चाहूंगा कि भोजपुरी को पसंद करने वाले और भोजपुरी में रुचि रखने वाले सभी लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरूर देखें।

Share.
Exit mobile version