रायपुर: संगठित अपराधों और अवैध आर्थिक गतिविधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का एक्शन जारी है. शुक्रवार को सेंट्रल ज़ोन के गंज थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की ओर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसके सहयोगियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान (online betting king) कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के अंतर्गत न्यायालय में कुर्की की कार्रवाई पेश की गई.
सेंट्रल ज़ोन गंज थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस के तहत 13 अप्रैल 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप पर कार्रवाई की गई. ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले संगठित गिरोह का खुलासा पुलिस ने कार्रवाई के बाद किया. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी अपने सहयोगियों के माध्यम से कॉल सेंटर, विभिन्न मोबाइल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन कर रहा था.
online betting king – गंज पुलिस के मुताबिक सट्टे से मिलने वाले अवैध पैसों को आरोपी अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों के जरिए हासिल करता था. फिर वापस उन पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया करता था. इसके एवज में सहयोगियों को कमीशन आरोपी दिया करता था. केस में मुख्य आरोपी सहित कुल 29 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही लगभग 1 करोड़ 20 लाख का सामान और वाहन जब्त किया गया है.


