भोपाल/नई दिल्ली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सरकार के दो साल के कामकाज का ब्यौरा लेकर नई दिल्ली पहुंचे. गुरुवार को मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और सरकार के कामकाज (MP’s progress card) की रिपोर्ट सौंपी. इसके साथ ही मोहन यादव ने आगे की 3 साल का रोडमैप भी पीएम मोदी के सामने पेश किया और आवश्यक मार्गदर्शन लिया.
MP’s progress card – इस दौरान मोहन यादव ने पीएम मोदी को गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित NTPC सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रण दिया.
इसे भी पढ़ें – RSS न होता तो इतने हिंदू भी न बचते! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने मचाई हलचल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के साथ हुई चर्चा में ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ अभियान को पूरा करने जानकारी दी. इसके अलावा ‘समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प को लेकर मनाए जा रहे ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ की रूपरेखा से अवगत कराया.राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों की प्रतिबद्धता से 11 दिसंबर 2025 को नक्सलवाद प्रदेश के नक्शे से पूरी तरह मिटा दिया गया.
‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के माध्यम से ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जानकारी भी साझा की. पीएम मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा “उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करते हुए आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है.”
