दिल्ली के जनकपुरी में हुए हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल ने कहा है कि असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है. जनकपुरी इलाके में गुरुवार देर रात एक (real killer is power not road) युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी. शख्स रात भर तड़पता रहा और आखिर में उसकी मौत हो गई. दिल्ली सरकार ने इस घटना पर बड़ी कार्रवाई की है. जेई समेत तीन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
जनकपुरी की इस घटना पर राहुल ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई. उन्होंने कहा कि एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया- सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया. यह हादसा नहीं, हत्या है – और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने आगे कहा कि क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… There Is No Accountability और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.
real killer is power not road – बता दें कि जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है. कमल दिल्ली के पालम का रहने वाला है. वह गुरुवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में जनकपुरी रोड पर दिल्ली जल बोर्ड ने एक गहरा गड्ढा खोद रखा था. अंधेरे के कारण कमल बाइक सहित उस गड्ढे में जा गिरा. हैरानी की बात यह है उस गड्ढे के इर्द गिर्द कोई सेफ्टी नहीं थी. रात भर वह गड्ढे में ही पड़ा रहा.
