मुंबई : इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2023 का फिल्म प्रशंसकों को इंतजार है। अगस्त के मध्य में यह मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा।जबसे फेस्टिवल के लिए नामांकन की घोषणा की गई है, प्रशंसकों की इस पर नजर है।फेस्टिवल में (Radhika Madan) राधिका मदान की फिल्म सना की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे पहले सना कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है। इनमें शंघाई इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल, सांटा बारबरा इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – बेबी डॉल हेली शाह ने क्रॉप टॉप और शार्ट स्कर्ट में गिराईं बिजलियां, क्यूट तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
Radhika Madan – सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका मदान के साथ शिखा तलसानिया और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। सुधांशु ने अपने बयान में कहा, सना को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना बेहतरीन था। अब हम मेलबर्न में अपने दर्शकों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। आईएफएफएम का बेहतरीन सिनेमा को सामने लाने का इतिहास रहा है। हमें गर्व है कि इस बार इसी सूची में सना भी शामिल है।सना एक महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है, जो पुराने सदमे की वजह से परेशान है। राधिका पिछली बार कच्चे लिंबू में नजर आई थीं। यह फिल्म जियो सिनेमा पर आई थी। कच्चे लिंबू भी दर्शकों के लिए एक प्रेरक फिल्म थी।
इसे भी पढ़ें – कैटरीना की वजह से बॉलीवुड में करियर बनाने का मौका नहीं मिला – जरीन खान
राधिका दिनेश विजान की हैप्पी टीचर्स डे और राज और डीके की फिल्म गो गोवा गोन के सीक्वल में नजर आएंगी। वह पटाखा, अंग्रेजी मीडियम, शिद्दत जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।इस बार इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर करण जौहर के सफर को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत फेस्टिवल में उनकी फिल्में दिखाई जाएंगी।दर्शकों को उनकी भव्य फिल्मों को देखने के अलावा उनसे बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।हाल ही में करण ने फिल्मी दुनिया में अपने 25 साल पूरे किए हैं।

