फतेहपुर : ये झंडा लगाने का कार्यक्रम बीजेपी इसीलिए करती है क्योंकि इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। इन लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व समाजवादियों (Quit India Movement) का साथ नहीं दिया था। ये बात छुपाने के लिए ये घर-घर झंडा लगा रहे हैं। यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को मंच से बोलते हुए लगाया है।
इसे भी पढ़ें – विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं : केशव प्रसाद मौर्य
फतेहपुर शहर के मुस्लिम इंटर कालेज में लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत आयोजित समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले अन्ना पशुओं पर तंज कसते हुए कहा कि हमने भारत की सड़कों पर नई भर्ती देखी है सांड वाली, हम कैसे मान लें कि विकसित देश बना दोगे। मैंने सदन में पूछा कि जो उनके मंत्री विदेश गए थे उद्योगपतियों को बुलाने कहीं पर ऐसी चार पैर वाली भर्ती मिली हो तो बता दो। गंगा नदी से लगे जनपद फतेहपुर के दोआब क्षेत्र में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इसे भी पढ़ें – वाराणसी में वाई- 20 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
Quit India Movement – उन्होंने कहा कि हमारे गरीबों को, किसानों को, आम जन को आप डीजल-पेट्रोल महंगा दे रहे हो और मुनाफा कमा रहे हो। ये मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? गरीब की जेब से निकाल कर के अमीरों की तिजोरी में भरने का काम अगर कोई कर रहा है तो भारतीय जनता पार्टी है। पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू-माफिया सरकार है।