Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’
    • 22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    • 3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया
    • PM मोदी का मंत्र: ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले
    • मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा
    • सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब
    • दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग
    • ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 9
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा हाईकमान से मिले पुष्कर सिंह धामी, 20 मार्च तक तय होगा नया मुख्यमंत्री

    भाजपा हाईकमान से मिले पुष्कर सिंह धामी, 20 मार्च तक तय होगा नया मुख्यमंत्री

    March 17, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Report Card
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है।इसी के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkarsingh Dhami) ने कहा कि भाजपा हाईकमान ही उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। उत्तराखंड की कमान किसे हाथों में दी जाएगी इसपर केंद्रीय नेतृत्व गहनता से विचार कर रहा है। विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में गुटबाजी की वजह से डूबी कांग्रेस की नैया

    उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भाजपा हाईकमान  20 मार्च तक मुहर लगा सकती है। हाईकमान ने भाजपा के सभी निर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में रहने की सख्त हिदायत दी है।  आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के बाद भी हाईकमान ने नेता सदन की चयन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की है।

    Pushkarsingh Dhami – समझा जा रहा है कि 17 मार्च तक होलाष्टक होना इसका मुख्य कारण है।  मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा हाईकमान भी काफी सतर्क है ताकि पिछली बार की तरह  तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने जैसी स्थितियों न पैदा हो। ऐसे में हाईकमान सभी विकल्पों पर गहनता से विचार कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में भाजपा की बम्पर जीत, CM धामी नहीं बचा पाए अपनी सीट

     उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के पास तीन-तीन विकल्प हैं। राजनैतिक सूत्रों की मानें तो पहला विकल्प कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को रिपीट करने का होगा। तो दूसरे विकल्प के तौर पर भाजपा निर्वाचित विधायकों में से ही किसी विधायक को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बना सकते हैं। जबकि, तीसरे विकल्प की बात करें तो भाजपा विधायकों से बाहर किसी सांसद को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंप सकती है।

    इसे भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी ने राजयपाल को सौंपा इस्तीफा,नई नियुक्ति होने तक बने रहेंगे मुख्यमंत्री

     उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विधायकों के बीच जमकर दौड़ चल रही है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसद भी रेस में शामिल हैं। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो सतपाल महाराज, धन सिंह रावत दौड़ में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इसी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम भी उछल रहा है। सांसदों में पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी के नामों पर क्यासबाजी हो रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री पद पर आखिरी फैसला भाजपा हाईकमान ही लेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    युवाओं को मौका: उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.