कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है. हत्यारे ने घर में घुसकर चाकू घोंपकर नैन्सी को मौत के घाट उतारा है. नैन्सी ग्रेवाल पंजाब के (Punjabi Youtuber Killed in Canada) सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थी. कट्टरपंथियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें – ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग?
कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिकए 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है. मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया. इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई. बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी. नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं. वो अपने वीडियोज में खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं.
इसे भी पढ़ें – इजराइल का भीषण हमला: ईरान का ‘गांधी अस्पताल’ बना खंडहर, तबाही का खौफनाक Video आया सामने
Punjabi Youtuber Killed in Canada – कनाडा में रहने वाली पंजाब की नैन्सी ग्रेवाल एक यूट्यूबर थीं. जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती थीं. 19 जनवरी को जन्मीं नैन्सी के इंस्टाग्राम पर लगभग 12 हजार फॉलोअर्स थे. इन्होंने न केवल भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद के दौरान कई वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की थीं. नैंसी ग्रेवाल न केवल एक यूट्यूबर नहीं थीं बल्कि पंजाब और भारत.कनाडा संबंधों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती थीं.


