पंजाब सरकार ने विकास और निवेश की एक नई शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य है कि पंजाब को सिर्फ़ खेती पर निर्भर राज्य न माना जाए, बल्कि इसे उद्योग और रोज़गार के लिए भी जाना जाए। सरकार ने ठान लिया है कि पारदर्शी शासन, बेहतर नीतियाँ और मज़बूत ढाँचा देकर पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद (investor first state) बनाया जाएगा। इसी सोच के साथ पंजाब अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक
गुरुग्राम में हुए एक बड़े रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब निवेश के लिए पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल राज्य है। यहाँ सरकार उद्योगों के लिए हर तरह की मदद करेगी और विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में निवेश करने से उद्योगपतियों को सुरक्षित माहौल और तेज़ी से बढ़ते बाज़ार का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – पंजाबी भाषा ओलंपियाड के जरिए मान सरकार ने युवा पीढ़ी में जगाया ‘पंजाबीयत’ का जज्बा
investor first state – इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों ने हीरो साइकिल्स, राल्सन इंडिया, एम्बर एंटरप्राइजेज, उन्मिंडा, जीएमआर एयरपोर्ट्स और कई अन्य बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों में मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता उत्पाद, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर चर्चा हुई। इन कंपनियों ने पंजाब में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साह दिखाया।

