पंजाब : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को एक पत्र लिखा है। जाखड़ ने कहा कि, पंजाब सरकार 13 अप्रैल को होने वाले विशेष विधानसभा सत्र में (Sunil Jakhar wrote a letter to cm) राज्य के किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू करने का ऐलान करे। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक पत्र भी लिखा है।
इसे भी पढ़ें – अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पूरे देश के लिए फसल बीमा योजना बनाई गई है, लेकिन पंजाब सरकार इसे लागू नहीं कर रही है, जो किसानों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब का किसान बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बड़े स्तर पर फसलों का नुकसान हुआ है। इससे पहले 2023 और 2025 में आई बाढ़ों ने भी भारी तबाही मचाई थी और अभी भी कई किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, क्योंकि पंजाब में कोई फसल बीमा योजना लागू नहीं है।
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑल आउट’ ऑपरेशन! अब तक 14,894 गिरफ्तार, थर-थर कांपे अपराधी
Sunil Jakhar wrote a letter to cm – सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 3 साल पहले यह घोषणा की गई थी कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह पंजाब सरकार अपनी कृषि बीमा योजना लाएगी। लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद और हजारों करोड़ के नुकसान के बाद भी यह योजना अभी तक लागू नहीं हुई है। सुनील जाखड़ ने कहा कि अब जब 13 अप्रैल 2026 को विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया है, तो मुख्यमंत्री को अपने वादे के अनुसार बिना देरी किए इस सत्र के दौरान पंजाब की अपनी फसल बीमा योजना लागू करने का ऐलान करना चाहिए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।


