पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बयान राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। आपको बता दें कि, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने (Bhattal surrounded his own party) पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला सही समय पर नहीं लिया गया।
इसे भी पढ़ें – जल्द उठाएं फायदा! पंजाब सरकार की इस योजना के लिए आवेदन शुरू, 24 अप्रैल तक का है समय
भट्ठल के मुताबिक, यह निर्णय काफी पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने तब कार्रवाई की जब सरकार का कार्यकाल खत्म होने में महज कुछ महीने ही बाकी थे। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते यह कदम उठाया जाता तो हालात अलग हो सकते थे। भट्ठल कहना है कि, उन्होंने पहले कई बार हाईकमान को कैप्टन को सीएम पद से हटाने के सुझाव दिए थे। कई बार कहा था कि, कैप्टन को पद से हटाया जाए, लेकिन उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। भट्ठल ने माना कि यह फैसला हाईकमान के हाथ में था, लेकिन इसे बहुत देर से लागू किया गया।
इसे भी पढ़ें – नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो आया सामने! मौत से पहले क्या कहना चाहती थी इन्फ्लुएंसर?
Bhattal surrounded his own party – पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल ने आगे कहा कि जब कैप्टन को हटाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उस समय पार्टी नेतृत्व को उनसे आगामी चुनाव में सरकार बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उस समय कैप्टन को पार्टी से हटाने की बजाय अधिक जिम्मेदारी डालनी चाहिए थी। हाईकमान को इस दौरान कैप्टन से कहना चाहिए था कि कांग्रेस सरकार को लेकर आए। गलत समय में कैप्टन को सीएम पद से हटाने से पार्टी पर बहुत फर्क पड़ा।


