अमृतसर : BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्वर्गीय गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से दुख बांटा और संवेदना जताई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए चुघ ने इस मामले को बहुत दर्दनाक और नृशंस बताया और कहा कि जिन लोगों पर इन्हें (Gagan Randhawa case) बचाने की जिम्मेदारी थी, वही ऐसे अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं।
तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार, एक्सटॉर्शन और एक्सटॉर्शन माफिया पूरी तरह से हावी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई से 3 सालों में एक नया “कलेक्शन सिस्टम” सामने आया है, जिसके जरिए अधिकारियों पर दबाव डालकर पैसे वसूले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को संदिग्ध बताते हुए चुघ ने कहा कि एक युवा और टैलेंटेड ऑफिसर को घर बुलाकर टॉर्चर किया गया, दबाव डाला गया और फेक वीडियो बनाने की कोशिश की गई। चुघ के मुताबिक, उन पर इतना दबाव डाला गया कि आखिरकार उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ा। यह सिर्फ सुसाइड नहीं, बल्कि “दबाव में की गई हत्या” है और इस मामले में मर्डर केस दर्ज होना चाहिए।
Gagan Randhawa case – बीजेपी नेता चुघ ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार इस मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले दबाव में इस्तीफा लिया गया और फिर केस को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल किया कि अब तक केस दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री के सुझाव का हवाला देते हुए चुघ ने कहा कि अगर सभी MP लिखकर मांग करें तो यह मामला CBI को दिया जा सकता है।

