पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल (Punjab bus accident news) बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
बस में लगभग 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जो आनंदपुर साहिब में दर्शन कर अपने गांव मेन माजरी लौट रहे थे. इसी दौरान बस्सी पठाना के पास यह हादसा हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद भयावह था. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी, जिसके बाद वह घटनास्थल की ओर दौड़ा. वहां पहुंचने पर उसने देखा कि बस पलटी हुई है और यात्री मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे हैं. आसपास के ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए.
Punjab bus accident news – हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि बस का एक टायर अचानक फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. बस एक तरफ झुक गई और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे लोगों को जोरदार झटका लगा और कई लोग सीटों से उछलकर गिर पड़े.


